बहू की बंदिशे | Story in Hindi | Hindi Moral Stories | Heart touching Emotional Sad love story in hindi | Suvichar Hindi Kahaniya
Heart touching Emotional Love Story in Hindi. हेलो दोस्तों आज की कहानी - बहू की बंदिशे बहुत अच्छी कहानी है जरूर पढ़िए का और बताइएगा आपको कैसी लगी !! आशी आज बहुत गुस्से में थी, और होती भी क्यों ना? उसे लगता था, मोहल्ले की सभी बहुओं में सबसे ज्यादा दुखी वही है l शाम को जब अभिषेक आशी के पति घर आए तो आशि का सारा गुस्सा उन पर निकला l आशी ने कहा सारे घर का काम मुझे ही करना पड़ता है l अब सामने वाले पड़ोसी शर्मा अंकल की बहू को देखो वह तो कभी नहीं निकलती बाहर उसे तो कभी भी बाहर जाते हुए भी नहीं देखा है l और एक मैं जो दिन भर घर के कामों से स्कूटी लेकर बाजारों में घूमती रहती हूं l और आकर फिर घर का काम करो खाना बनाओ और तो और बच्चों की सारी जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर हैl आपसे तो इतना भी नहीं होता कि बच्चों की स्कूल की डायरी भी चेक कर ले !! वह भी मुझे ही करनी है, आशी गुस्से में सारी बातें अभिषेक को बोले जा रही थी l और अभिषेक चुपचाप खड़े हुए चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान लिए उसे हाव भाव दे रहे थे l अभिषेक के मजाक के हाव भाव देखकर आशी और ज्यादा नाराज हो गईl और चिल्लात...